एमकेपी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में सात साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का सूपड़ा साफ हो गया। कॉलेज में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जीत का परचम लहराया है।
वहीं, चुनाव के नतीजे आने के बाद एबीवीपी ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा के कई नेता भी विरोध करने पहुंचे। शनिवार सुबह एमकेपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हुए।
हालांकि, गत वर्षों के मुकाबले इस साल कम वोटिंग हुई। कुल 555 वोट पड़े, जिसमें अलग-अलग पदों पर 15 छात्राओं ने नोटा का बटन दबाया। जैसे ही परिणाम आए तो एबीवीपी ने इस पर विरोध शुरू कर दिया।
छात्रों ने काटा बवाल
mkp
एबीवीपी के संगठन मंत्री के अलावा डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार भी जबर्दस्ती कॉलेज में घुस गए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। देर रात तक एबीवीपी की कार्यकर्ता दोबारा मतगणना की मांग पर अड़ी रहीं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
इस बीच देर शाम भाजपा नेता उमेश अग्रवाल, एबीवीपी के वरिष्ठ नेता रामविनय सिंह, डॉ. कुंवर कौशल कुमार, संकेत नौटियाल, सिद्धार्थ सहित तमाम नेता कॉलेज पहुंच गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया।
एबीवीपी कार्यकर्ता एवं कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर ने चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। छात्राओं ने लिखित में दोबारा मतगणना कराने का आवेदन किया। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने देर रात तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया था।
किस पद पर कौन विजेता व उप विजेता
अध्यक्ष
विजेता (एनएसयूआई) : दीपाली ठाकुर (290 वोट)
उपविजेता (एबीवीपी) : निकिता मित्तल (214 वोट)
उपाध्यक्ष
विजेता (एनएसयूआई) : नीलम (323 वोट)
उप विजेता(एबीवीपी) : माधुरी (218 वोट)
महासचिव
विजेता (एनएसयूआई) : सरिता रावत (278 वोट)
उपविजेता (एबीवीपी) : पूजा मिश्रा (256 वोट)
सहसचिव
विजेता (एनएसयूआई) : उर्वशी चौहान (339 वोट)
उपविजेता (एबीवीपी) : प्रीति सैनी (204 वोट)
कोषाध्यक्ष
विजेता (एनएसयूआई) : अनुश्री पोखरियाल (316 वोट)
उपविजेता (एबीवीपी) : भावना राय (225 वोट)
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
विजेता (एनएसयूआई) : सुखविंदर कौर (340 वोट)
उपविजेता (एबीवीपी) : वैशाली यादव (208 वोट)
कार्यकारिणी सदस्य
दीपशिखा चमोला : 432 वोट
गरिमा शर्मा : 340 वोट
वैष्णवी गुरुंग : 294 वोट
पायल सिंह : 330 वोट
चेतना नेगी : 346 वोट
स्वाति जुयाल : 320 वोट