सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज क्रिकेट मैदान में सचिवालय सेतु स्टार्स व सचिवालय वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया।
इस मैच में सचिवालय वॉरियर्स के दीपक शर्मा का जादू चला। उन्होंने 26 रन बनाने के साथ पांच विकेट चटकाए। साथ ही वह चैंपियंस ट्रॉफी में हैट्रिक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। सचिवालय सेतु स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित कुमार के 45 रनों की बदौलत 104 रन बनाए। जवाब में वॉरियर्स की टीम ने दीपक शर्मा के 26 रनों की बदौलत 15वें ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। इस मैच में सेतु स्टार के अंकित कुमार फाइटर ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच सचिवालय डेंजर्स और सचिवालय सुपर किंग्स के बीच खेला गया। डेंजर्स ने निर्धारित 18 ओवर में कप्तान मनोज भट्ट के 66 रनों की बदौलत 165 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में सुपर किंग्स की टीम 14 ओवर में 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 80 रनों से मैच हार गई।
सुपर किंग्स के अमित तोमर जिन्होंने 33 रन बनाए तथा एक विकेट भी लिया, उन्हें फाइटर ऑफ द मैच और चार विकेट चटकाने वाले डेंजर्स के शीशपाल मैन ऑफ द मैच बने।