फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहायक अभियंताओं के साथ हुई हाथापाई से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
I- दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

I

I- गत 25 दिसंबर को लोहारी गांव में अभियंताओं से हुई थी अभद्रताI

निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान लखवाड़ परियोजना के सहायक अभियंता दीपक कुमार और संदीप जखमोला के साथ हुई अभद्रता पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन और विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोनों ही संगठन से जुड़े अभियंताओं ने डाकपत्थर स्थित लखवाड़ परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक कर ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी नेता दिग्विजय सिंह, राजेश तिवारी, मंजीत सिंह तोमर ने कहा कि गत 25 दिसंबर को सहायक अभियंताओं के साथ लोहारी गांव निवासी एक व्यक्ति ने निरीक्षण के दौरान गाली-गलौज और हाथापाई की। सरकारी काम को बाधित करने का प्रयास किया। उन्होंने दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि संबंधित व्यक्ति वर्तमान में परियोजना में ठेकेदारी भी कर रहा है। कार्यदायी संस्था एनएलटी कंपनी में भी ठेकेदारी करता है। उसके कुछ अनुबंध वर्तमान में गतिमान हैं उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। ऐसा न होने पर एक जनवरी से परियोजना के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें