फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मार्च में हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के तेवर पड़ गए थे ठंडे, सितंबर से स्वयं हटाया था अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
I- हथौडे, संबल, छेनी लेकर लोग तोड़ने लगे अतिक्रमण
विज्ञापन

I

I- कार्रवाई के विरोध की संभावना न के बराबरI

डाकपत्थर से ढकरानी के बीच गत मार्च में शक्तिनहर के किनारे अतिक्रमण के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के तेवर ठंडे पड़ गए थे। अवैध कब्जे हटाने की सुगबुहाट के साथ नुकसान और कार्रवाई के डर से ढालीपुर से कुल्हाल के बीच अतिक्रमण करने वाले लोगों ने गत सितंबर में स्वयं अवैध कब्जों को तोड़ना शुरू कर दिया था। आज (शुक्रवार) को कार्रवाई के दौरान विरोध की संभावना लगभग न के बराबर है।
गत 18 मार्च को ढकरानी स्थित यूजेवीएनएल के डीजीएम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में जेसीबी तैनात कर दी गई थी। 19 मार्च को पुलिस बल के साथ यूजेवीएनएल ने ढकरानी से डाकपत्थर के बीच शक्तिनहर किनारे निगम की नौ हेक्टेयर भूमि पर पसरे अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। महज तीन दिनों में अवैध कब्जे हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्रवाई के बाद अतिकमणकारियों को समझ आ गया कि अब कोई जतन काम नहीं आएगा। सितंबर में ढालीपुर से कुल्हाल के बीच दो हेक्टेयर भूमि से 104 अवैध कब्जे हटाने की तैयारी शुरू हुई। कार्रवाई की तैयारी की खबर लगते ही अतिक्रमणकारी हथौड़ा, सब्बल और छेनी लेकर अपने अवैध निर्माण तोड़ने लग गए। अगले दो महीने तक यह सिलसिला जारी रहा है। आज शुक्रवार से फिर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। इस बार अतिक्रमणकारियों के हौसले पहले से पस्त है। ऐसे में विरोध की संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें