फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गूगल में चयन होने पर दीपा पांडेय का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल कंपनी में चयनीत दीपा पांडेय का उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में स्वागत किया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने दीपा एवं उसके माता-पिता का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। कहा कि नैनीताल के सुदूर ग्राम हरतोला से उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आई दीपा का गूगल में चयन एक बड़ी उपलब्धि है। अपनी इस विशेष उपलब्धि से दीपा ने अपने माता-पिता व उत्तरांचल विश्वविद्यालय सहित पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया। दीपा के पिता उत्तरांचल विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में लाइब्रेरी सहायक के पद पर तैनात है, जबकि माता एक गृहिणी है। तीन पुत्रियों के पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर भावुक थे। दीपा ने कहा कि मैने सोचा भी नहीं था कि इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में ही उसका चयन गूगल जैसी कंपनी में हो जाएगा। विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें