फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के आश्रम पर सोमवार को होगा फैसला

Sat, 05 Oct 2013 10:18 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आसाराम के सहस्त्रधारा रोड स्थित आश्रम के अवैध निर्माण पर सुनवाई पूरी हो गई है।
विज्ञापन


एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने आश्रम प्रबंधन का पक्ष सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। सोमवार को मामले में फैसले के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। आश्रम के नाम पर प्रबंधन ने कुटिया का नक्शा पास करवाया था।

आसाराम के जेल जाने के बाद आश्रम की फाइल खोली
इसकी आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर दिया गया। एमडीडीए ने कुछ वर्ष पूर्व आश्रम को नोटिस जारी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पिछले माह आसाराम के जेल जाने के बाद एमडीडीए ने फिर आश्रम की फाइल खोली। आश्रम को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मामले की सुनवाई पूरी हो गई। उधर, सूत्रों की मानें तो मामले में एमडीडीए के भीतर ही कुछ अधिकारियों से लेकर कई सफेदपोश भी कार्रवाई न होने देने का दबाव बनाए हुए हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें