फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छुट्टी पर घर आए कर्नल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी पर अपने माता-पिता के साथ घर रहने आए लेफ्टिनेंट कर्नल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि एक निजी अस्पताल से डेथ मेमो आया था कि यहां लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद सिद्धार्थ (50) की मृत्यु हो गई है। उन्हें मंगलवार रात को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन जब डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो उनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि वह पंजाब में तैनात थे और हाल ही में छुट्टी पर अपने टर्नर रोड स्थित घर आए हुए थे।
यहां पर उनके माता-पिता रहते हैं। वह शुगर के मरीज थे और इसे कंट्रोल करने के लिए इंशुलिन लेते थे। माता-पिता ने ही उन्हें अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में देखा था। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें