फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: करंट लगने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। एक व्यक्ति जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया वहीं दूसरा घर में बिजली का पंखा बंद करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन




एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पहली घटना तपोवन रोड आमवाला की है। यहां पर एक मकान का निर्माण चल रहा है। मकान के पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस मकान में फारुख निवासी तपोवन बिजली फिटिंग का काम कर रहा था। इस दौरान पर्दे का डंडा अचानक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे फारुख को करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गया। उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना नालापानी रोड इलाके की है। यहां रहने वाला मनोज थापा (38) मंगलवार रात टेबल फैन बंद कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद दोनों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें