फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पेशी में आए मुजरिम की कोर्ट में संदिग्ध हालत में मौत

Fri, 01 Feb 2019 03:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

रुद्रपुर कोर्ट में संदिग्ध हालत में मुजरिम टहल सिंह नानकपुरा टांडा की मौत हो गई। वह गुरुद्वारे में सेवादार था। कोर्ट में उसका एनडीपीएस के मामला चल रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह कोर्ट में पेशी पर आया था। यहां बाथरूम में चक्कर आने पर वह गिर गया। जिसके बाद लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
वहीं किच्छा रोड में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहेड़ी निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मेंद्र (22) पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम भरोनी बहेड़ी जिला बरेली, रुद्रपुर में किच्छा रोड स्थित कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह कंपनी में काम करने वाले गांव के ही अरविंद कुमार पुत्र रामधुन और सचिन पुत्र तेजपाल के साथ कंपनी आ रहा था। इसी बीच किच्छा रोड पर ट्रक पीबी23ई6240 ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें