हरिद्वार के नजीवाबाद हाईवे पर पीली नदी के पास ट्रक से टकराकर एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दून के एक परिवार के एक सदस्य की मौत हो जबकि बहन, जीजा एवं मृतक का पुत्र घायल हो गए। दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब साढे़ बारह बजे के आस पास घटित हुई।
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
देहरादून की इंदर रोड भल्ला सिंह कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी इदरीस 42 वर्ष पुत्र शौकिन अपनी बहन इदरीसा, बहनोई शकिल एवं पुत्र अरमान के साथ मुरादाबाद से लौट रहे थे।
पीली नदी के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क किनारे पेड से जा भिड़ी और फिर पलट गई। राहगीरों की सूचना पर श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शव पोस्टमार्टम को भेजा
पुलिस ने एम्बुलेंस 108 के ईएमटी विनोद सिंह एवं पायलट नरेश यादव की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कुछ ही देर में उपचाराधीन इदरीस की मौत हो गई जबकि अन्य परिजनों को भर्ती कराया गया।
थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पेशे से ठेकेदार था।