फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत

Thu, 03 Oct 2013 07:30 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में स्वामी नारायण घाट पर नहाते समय पानी में डूबने से एक यात्री की मौत हो गई। वह आगरा से सपरिवार गंगा स्नान के लिए तीर्थनगरी पहुंचे थे। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पितृ अमावस्या पर लोकेश यादव (40) पुत्र डालचंद निवासी ग्राम ककरेटा, पोस्ट सिकंदरा, आगरा (यूपी) कार से परिजनों के साथ शीशमझाड़ी स्थित पंचवटी आश्रम पहुंचे।

पानी के तेज बहाव में आकर बहा
पत्नी सुषमा, मां फूलमाला और तीन बच्चों को आश्रम में छोड़कर वह गंगा स्नान के लिए स्वामी नारायण घाट पर चले गये। घाट पर आगरा से आए कुछ यात्री पहले से नहा रहे थे। इसी बीच अचानक लोकेश का पांव फिसला और पानी के तेज बहाव में आकर बहने लगा।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने घोषित कर दिया मृत
उन्हें संकट में देखकर घाट पर नहा रहे यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह बहकर काफी आगे निकल गया।

सूचना पर उपनिरीक्षक दीपक सिंह रावत, कांस्टेबल तेज सिंह उसे बचाने के लिए गंगा में कूदे और करीब एक किमी आगे नावघाट पर उसे पकड़कर पानी से बाहर ले आए। अचेतावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेहोश हो गई पत्नी
लोकेश की मौत से पत्नी को गहरा सदमा पहुंचा। वह अस्पताल में चक्कर खाकर गिर पड़ी। लोकेश की मां ने पुत्रवधु को किसी तरह संभाला। हृदय विदारक दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें