फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से भिड़ी एसपी की कार, युवक की मौत

Mon, 31 Mar 2014 04:11 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर चमोली के पुलिस अधीक्षक की कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो से टकराई बाइक
रायवाला पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम पुलिस अधीक्षक चमोली सुनील मीणा स्कॉर्पियो कार से देहरादून से रायवाला की ओर आ रहे थे।

पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस

हाईवे पर छिद्दरवाला पोस्ट ऑफिस के समीप अचानक सामने से आ रही बाइक से कार की भिड़त हो गई।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे में बाइक सवार विमल पुन (20) पुत्र दिल बहादुर, मनीष गुरंग (24) पुत्र प्रेम बहादुर दोनों निवासी साहबनगर, छिद्दरवाला गंभीररूप से घायल हो गए।

पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर एसपीएस सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जौलीग्रांट रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान हुई मौत
थानाध्यक्ष रायवाला संजय कुमार ने बताया कि यहां विमल पुन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है जबकि, मनीष की हालत सामान्य बताई जा रही है।

पढ़ें, उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनी हरिद्वार

बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें