फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मियों को तोहफा, मंहगाई भत्ता बढ़ा

Sat, 16 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वेतन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाह्य स्त्रोत तकनीकी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 220 रुपये बढ़ाये जाने के आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा प्रोत्साहन भत्ते के रूप में इन कर्मचारियों को 1500 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस आदेश का रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद संगठन ने स्वागत करते हुए प्रबंध निदेशक बृजेश संत का आभार जताया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। इस दौरान परिषद के महामंत्री रामचंद्र रतूडी ने उन्हें बताया कि परिवहन निगम निदेशक मंडल ने पिछले महीने की बैठक में निगम के वाहन चालकों को अन्य विभागों की भांति पांच ग्रेड पे का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव पास किया था। लेकिन, आज तक इस बाबत आदेश जारी नहीं हुआ।

इसके अलावा और भी कई समस्याओं से निदेशक को अवगत कराया गया। इस पर प्रबंध निदेशक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर दिनेश गुंसाई, प्रेम सिंह रावत, शिवनारायण तिवारी, विपिन विजल्वाण, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें