फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, बेटे समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में निजी सामान गायब करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता विकास कुमार ने अपने छोटे भाई राकेश कुमार और उसके दो साथियों इन्दर कश्यप व बन्टी सक्सेना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके पिता विजय कुमार पर हमला किया। घटना का वीडियो भी बनाए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना 23 अक्तूबर को जनरल विंग प्रेमनगर में हुई। विकास कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई राकेश कुमार ने उनकी निजी वस्तुएं बिना जानकारी दिए गायब कर दी थीं। इस संबंध में जब वह राकेश से पूछताछ करने पहुंचे तो विवाद हो गया। आरोप है कि राकेश ने अपने दो साथियों इन्दर कश्यप और बन्टी सक्सेना के साथ मिलकर उनके पिता विजय कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना के बाद विकास कुमार ने प्रेमनगर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 24 अक्तूबर की रात प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में नामजद राकेश कुमार जनरल विंग प्रेमनगर का निवासी है। वहीं, इन्दर कश्यप बसंत विहार और बन्टी सक्सेना जनरल विंग प्रेमनगर का रहने वाला है। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें