फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने किया था सुपुर्दे खाक, लेकिन एक साल बाद पहुंचा घर तो सकते में आए लोग

Tue, 07 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
मेहरबान का हमशक्ल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रुड़की के कलियर निवासी मृतक मेहरबान के एक हमशक्ल युवक के उसके घर पहुंचकर परिजनों के नाम बताना क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


युवक को देखने के लिए आसपास के लोग मृतक मेहरबान के घर जुट रहे हैं। हालांकि मेहरबान के परिजनों ने युवक को अपनाने से इंकार कर दिया और किसी के साजिश करने की बात कही।  

कलियर निवासी मेहरबान पुत्र शहीद की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस दौरान परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया था। मृतक मेहरबान की मौत के बाद सोमवार को परिजनों की जिंदगी में एक नया मोड़ आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि युवक झूठ बोल रहा है...

graveyard
दरअसल, मृतक मेहरबान का हमशक्ल एक युवक सोमवार को उसके घर पहुंच गया। युवक को देखकर मेहरबान के परिजन हतप्रभ रह गए।

युवक ने मेहरबान के सभी परिजनों के नाम बताने शुरू कर दिए। हमशक्ल युवक के मृतक मेहरबान के घर पहुंचने और परिजनों के नाम बताने की चर्चा क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई।

युवक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। घर पहुंचने वाली लोगों की भीड़ युवक के मोबाइल से फोटो खींचने लगे और सोशल साइट पर वायरल करने लगे। वहीं, मेहरबान के परिजनों ने युवक को अपनाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि युवक किसी के कहने पर उनके घर आया है और वह झूठ बोल रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें