उत्तराखंड के रुद्रपुर में टांडा के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले और सिर पर मिले चोट के निशान से पुलिस इसे हत्या मान रही है। युवक के हाथ पर सोनू और सीने पर प्रिया नाम का टैटू बना है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह हल्द्वानी हाइवे से सटे टांडा के जंगल में लोगों ने शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। इसके बाद एसओ पंतनगर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन युवक के पास कुछ भी सामान न मिलने से अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 23 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में भेजा दिया है।