थानाध्यक्ष ने डूबे छात्रों के दोस्तों से पूछताछ के बाद बताया कि अक्षय दरम्वाल और रितेश वर्मा ताल के बीच में जा पहुंचे, जहां पानी अधिक होने के चलते दोनों ताल में डूब गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि डूबे दोनों छात्रों का शनिवार को कहीं पता नहीं चल पाया था। रविवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने उनकी तलाश की और दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
निजी विश्वविद्यालय के निदेशक ने बताया कि गरुड़ताल में डूबे हुए अक्षय दरम्वाल और रितेश वर्मा का बीटेक पूरा हो चुका है। शनिवार को दोनों छात्रों ने नोड्यूज फार्म भी जमा कर दिया था। दोनों छात्रों ने अपने अन्य चार छात्रों के साथ उनसे आउट पास लिया था। इसके बाद यह छात्र गरुड़ताल गए, इसकी सूचना नहीं थी। शनिवार शाम छह बजे चार छात्र उनके पास पहुंचे और उन्हें अक्षय, रितेश के डूबने की सूचना दी। यह सूचना भीमताल पुलिस को दी गई। प्रबंधन ने ताल में डूबे हुए दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी है।