फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चंद कदमों की दूरी पर रजाई से ढका मिला पूर्व फौजी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पूर्व फौजी का शव
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर रजाई से ढका था, मौत के कारणों का नहीं चला पता
तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है शव
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के तहत तहसील के निकट पूर्व फौजी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से कुछ दूरी पर मिला। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंदर लाल (50) पुत्र बंशी लाल फौज से रिटायर थे। वह परिवार समेत तहसील के निकट रह रहे थे। वह घर के ऊपरी हिस्से में रहते थे। शुक्रवार को पड़ोस में स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी जब गमलों को पानी दे रहे थे तो उन्हें कुछ दूरी पर मृतक के घर के बाहर बनी दुकानों से दुर्गंध आती हुई महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी रेस्टोरेंट स्वामी और पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो रिटायर फौजी का शव दुकानों के बाहर रजाई से ढका मिला। आसपास खून के निशान भी मिले। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीडी उनियाल और कोतवाल राजीव रौथाण ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाल ने बताया कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सिर पर प्रत्यक्ष रूप से चोट के निशान नहीं मिले हैं, जबकि सिर का एक हिस्सा दबा हुआ है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

रहस्य बनी मौत
पूर्व फौजी की मौत रहस्य बनी हुई है। जिस तरह से सिर एक तरफ से दबा हुआ है। उसके चलते यह भी आशंका जताई जा रही है कि छत से गिरने की वजह से मौत तो नहीं हुई। वहीं शव के ऊपर रजाई पड़ी होने के चलते मौत का यह रहस्य और भी गहरा गया है। इसके चलते अब पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
घरवालों से नहीं बनती थी
पुलिस के अनुसार मृतक चंदर लाल की अपने परिवार वालों से नहीं बनती थी। यही वजह थी कि वह घर के ऊपरी हिस्से में रहते थे। मृतक के दो बेटे और पत्नी हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है और टिहरी जिले में बतौर शिक्षक तैनात है, जबकि छोटा बेटा घर पर ही रहता है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि बीती 30 दिसंबर को भी परिवार में कोई विवाद हो गया था। इस पर चीता पुलिस को मौके पर भेजकर विवाद सुलझाया गया था।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास रहता था मानसिक विक्षिप्त
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर शव मिला। वहीं पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति भी रात गुजारता था। घटनास्थल के आसपास उसकी रजाई गद्दे और कपड़े भी मिले हैं। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कहीं शव को उसी ने रजाई से तो नहीं ढका। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उक्त मानसिक विक्षिप्त कुछ दिनों से इस स्थान पर नहीं देखा गया है। हालांकि वह बाजार में मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें