बच्ची के खुदकुशी करने की बात आसानी से गले उतारने वाली नहीं थी। वसंत विहार पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी बताया गया कि पड़ोसी ने सबसे पहले खिड़की से बच्ची को लटके देखा था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजनाें ने बच्ची को नीचे उतारा था। परिजन उसे सिनर्जी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि परिजन तो खुदकुशी करने की बात कह रहे है, लेकिन अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। बच्ची के पिता शहर में दुकान करते हैं। वह शहर के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।