फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संदिग्ध हालात में बगीचे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से टहलने निकले युवक का शव कोटाडा-बिरसनी गांव में आम के बगीचे में संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरबाज (25) पुत्र शब्बीर अहमद निवासी होरावाला सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करता था। बीते मंगलवार की रात को वह खाना खाने के बाद टहलने की बात कह कर घर से निकाला था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बुधवार की सुबह सहसपुर थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने कोटाडा-बिरसानी गांव में एक बगीचे में युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। जिस पर एसएसआई प्रमोद कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जहां शव की पहचान परिजनों ने अरबाज के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि अरबाज की हत्या हुई। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। शव औंधे मुंह पड़ा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदि था। उसके जेब से मादक पदार्थ भी बरामद हुआ है। आशंका है कि नशे की हालत में वह पेड़ की ठूंठ पर गिर गया और अधिक नशा होने के कारण वह उठ नहीं सका। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर उसकी आशंकाओं को देखते हुए भी जांच कराई जाएगी।
-
चार भाई बहनों में सबसे छोटा था अरबाज
मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता शब्बीर अहमद वन विभाग में वन दारोगा हैं। उनकी ड्यूटी चौहड़पुर रेंज में है। अरबाज की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें