फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन बाद मिले अलकनंदा में डूबे छात्रों के शव

Sat, 03 Oct 2015 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा में डूबे श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज के दोनों छात्रों के शव शनिवार सुबह बरामद कर लिए गए। शुक्रवार सुबह अलकनंदा में नहाते समय राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के दो छात्र दलदल में फंसकर डूब गए थे। देर रात रात तक रेस्क्यू चलाया गया लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मिले शव
दोनों की तलाश में शनिवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। लगभग दस बजे दोनों छात्रों के शव बरामद किए गए। वहीं शुक्रवार सुबह आपदा पुलिस की राफ्ट देवप्रयाग में होने के कारण करीब दो घंटे बाद रेसक्यू अभियान शुरू हुआ था।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र डेम कॉलोनी के समीप नदी किनारे गए थे। करीब एक घंटा खेलने के बाद तीन छात्र वापस कॉलेज लौट गए। जबकि पांच छात्र नदी किनारे ही रुक गए।
विज्ञापन


दलदल में फंसकर डूब गए थे
इन पांच छात्रों में से गुलशेद आलम, अंकित पंवार (24) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी गुजरातियान जसपुर व मनप्रीत (24) पुत्र हरपिंदर सिंह निवासी मसवासी रामपुर नदी में नहाने चले गए। नहाते समय अंकित पंवार डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए मनप्रीत और गलशेद भी बीच नदी तक पहुंच गए। लेकिन दलदल में फंसने का कारण मनप्रीत भी डूबने लगा।

दोनों को डूबता देख गुलशेद आलम ने साथियों के डूबने की सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। जिसके बाद तुरंत कॉलेज प्रशासन और छात्र तट पर पहुंच गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पहुंचे कोतवाल ने रेस्क्यू शुरू कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें