एक ठेकेदार का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसके पास में जहरीले पदार्थ की खाली शीशी पड़ी हुई थी। ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी वह जहरीले पदार्थ का सेवन करते दिख रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि एचएनबी कॉलोनी लेन नंबर एक में कोई व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ है। उसका फोन भी पास ही पड़ा था। पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें...Dehradun: शहीद बेटे को तिरंगे में लिपटा देख गर्व से भर गई मां, भरी आंखों से बोली...देखो मेरा शेर आ गया
मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह कंडारी निवासी जखंडगांव देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि राजेंद्र कंडारी मकान बनाने के ठेके लेता था। मृतक की पत्नी ने बताया है कि कुछ दिनों से काम नहीं चल रहा था। ऐसे में वह परेशान था। यही ठेकेदार आत्महत्या का कारण भी माना जा रहा है।