गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास हुई बस दुघर्टना के मृत लोगों के शव बृहस्पतिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश भेजे गए।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को बस भागीरथी नदी में समा गई थी। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार को शवों को केमिकल प्रोसेस के लिए जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल लाया गया था।
बृहस्पतिवार को सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और वरिष्ठ भाजपा नेता संजय चमोली हिमालयन अस्पताल पहुंचे और दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए कामना की। इस दौरान एसडीआरएफ के अधिकारी मय टीम और कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान भेजा था। इस दौरान तकरीबन 12 शवों को विमान से मध्य प्रदेश भेजा गया। बता दें कि पांच घायलों को भी इसी विमान से मध्य प्रदेश भेजा गया। लेकिन एक यात्री की हालत अधिक खराब होने के कारण उसे यहीं मैक्स अस्पताल में रखा गया है।
बता दें कि मंगलवार देर शाम इंदौर के तीर्थयात्रियों की बस गंगोत्री- उत्तरकाशी हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें 24 यात्रियों ने अपनी जान गवां दी थी।