दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट खरीदने के लिए देहरादून में भी रुझान देखने को मिल रहा है।
हाथों-हाथ बिक रहे फॉर्म
शहर में तीन बैंकों की शाखाएं इसके फॉर्म बेच रही हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आगामी नौ अक्तूबर तय की गई है। दून में जिन शाखाओं में फॉर्म बिक्री की व्यवस्था की गई है, उनमें पंजाब नेशनल बैंक की पलटन बाजार शाखा, स्टेट बैंक आफ इंडिया की न्यू कैंट रोड स्थित मुख्य शाखा, इंडस बैंक की राजपुर रोड शाखा शामिल हैं।
पंजाब नेशनल बैंक में सभी फॉर्म बिक चुके हैं। यहां से मांग भेजी गई है। संभवत: गुरुवार तक फॉर्म पहुंच जाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अभी फॉर्म का स्टाक बाकी है। इंडस बैंक में भी यही हाल है। स्कीम के तहत 25 हजार फ्लैट मुहैया कराए जाएंगे। फॉर्म लेने के लिए फीस 150 रुपए रखी गई है।
बैंक --- फॉर्म मंगाए - फॉर्म बिके
PNB, पलटन बाजार - 300 - 300
SBI, मुख्य शाखा - 1000 - 400
इंडस बैंक, राजपुर रोड - 40
लोग डीडीए फ्लैट के आवेदन को फॉर्म खरीदने आ रहे हैं। कई क्वेरी भी आ रही हैं। उम्मीद है 3-4 दिन में यह स्टाक निकल जाएगा। इसके बाद फिर से फॉर्म आएंगे।
- बीएम आनंद, एजीएम, एसबीआई
डीडीए फ्लैट में लोगों की दिलचस्पी ऐसी है कि पीएनबी के सभी फॉर्म बिक चुके हैं। बैंक की तरफ से 300 ही और फॉर्म की डिमांड भेजी गई है।
- शेखर उनियाल, पीएनबी
अभी बैंक में फॉर्म मिल रहे हैं। कई लोग प्रक्रिया पूछ चुके हैं। काफी फॉर्म स्टाक में हैं। इनके खत्म होने पर और आएंगे।
- दीक्षा, इंडस बैंक