कई घंटे तक छात्र प्रिंसिपल ऑफिस में नारेबाजी करते रहे। खबर लिखे जाने तक छात्र प्रिंसिपल ऑफिस में बैठे हुए थे। सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक छात्रों ने कार्यवाहक प्रिंसिपल को कार्यालय में बंधक बनाकर रखा। उधर, कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आरके जैन का कहना है कि उन्होंने छात्रों की बात सुनी। उनकी मांगे विवि तक पहुंचाईं।
शुल्क निर्धारण और डेट बढ़ाने की दोनों बातें विवि प्रशासन तक पहुंचाने का ही नतीजा हुआ कि शाम को इनमें से डेट बढ़ाने वाली मांग मान ली गई। प्रदर्शन करने वालों में कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राहुल लारा, पूर्व महासचिव कपिल शर्मा सहित भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
गढ़वाल विवि के एग्जाम फॉर्म भरने की डेट बृहस्पतिवार को खत्म हो रही थी। डीएवी कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों के विरोध के बावजूद लगातार विवि में बात की जा रही थी। शाम को विवि ने एग्जाम फॉर्म भरने की डेट 16 नवंबर तक बढ़ा दी।
गढ़वाल विवि की ओर से शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रों ने पथरीबाग चौक से लालपुल चौक तक कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने कुलपति के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
सक्षम छात्र संगठन के संस्थापक विपिन काम्बोज, संरक्षक सोनू सिंह सरदार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रवींद गुप्ता, छात्र संघ अध्यक्ष शुभम बंसल ने चेतावनी दी कि अगर विवि प्रशासन होश में नहीं आया तो वह सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर छात्रसंघ महासचिव विश्वनाथ, सूरज सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ओशिन कुनवाल, कोषाध्यक्ष मेघा भट्ट, नरेंद्र राणा, मनमोहन सिंह, रमन सिंह, धर्मेंद्र, ऋ षभ, मृदुल भट्ट, हर्ष, वसीम, आसिफ आदि मौजूद रहे।