फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका ही बचाएगा अभियान : टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुटी बेटियां

Fri, 25 Jun 2021 11:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रेमनगर निवासी जूही पांडे अपने साथियों की मदद से बस्ती की बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्र तक लाने के साथ ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में भी मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
रुचिका शर्मा---संवाद फोटो - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर क्षेत्र में ही नहीं बल्कि बस्तियों में भी कोई टीकाकरण से न छूटे। इस संकल्प को पूरा करने के लिए दून की बेटियां हर तबके के पास पहुंच रही हैं। सुबह नौ बजे तक अधिकतर लोगों के दिहाड़ी मजदूरी पर चले जाने के कारण दून की जूही अपने साथियों के साथ बस्ती में सुबह 6 बजे ही पहुंच जाती हैं और लोगों को टीकाकरण की प्रति जागरूक कर रही हैं।

विज्ञापन


प्रेमनगर निवासी जूही पांडे अपने साथियों की मदद से बस्ती की बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्र तक लाने के साथ ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में भी मदद कर रही हैं। वहीं करनपुर निवासी रुचिका शर्मा ने अपने क्षेत्र में हर व्यक्ति को टीकाकारण के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी उठाई है।

जूही प्रेमनगर, ठाकुरपुर और मिट्ठीबेहड़ी के आसपास व बस्तियों में जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। वह अपने साथियों की मदद से बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाती हैं। इसके बाद उन्हें घर तक भी छोड़ रही हैं। रुचिका शर्मा ने बताया कि घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से न छूटे।
विज्ञापन


शहर की बस्तियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यहां के लोगों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में बहुत ज्यादा दिक्क़त होती है। बस्ती में काफी लोग कम पढ़े-लिखे होते हैं। इसलिए हम सब स्लॉट बुक करने में सहयोग कर रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद बस्ती में जाकर सभी शाम तक ही लौटते हैं। इसलिए सुबह ही उनसे मिलना होता है।
-जूही पांडे, प्रेमनगर

हमारी टीम पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर टीके के लिए लोगों को प्रेरित करती है। टीकाकरण शिविर ज्यादा से ज्यादा से लगे इसका भी प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा टीकाकरण केंद्रों बुजुर्गों को लाने से लेकर और घर छोड़ने तक की पूरी जिम्मेदारी उठाई गई है।
विज्ञापन

- रुचिका शर्मा, करनपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें