फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बहू पर बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iससुर ने पटेलनगर थाने में दी तहरीर, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

I

Iपटेलनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बहू पर बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
Iसहारनपुर निवासी मौकम सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे अंकित की शादी करीब छह साल पहले शिल्पा नाम की युवती से हुई थी। दोनों पिछले काफी समय से देहरादून के सेवला कलां स्थित चन्द्रमणी पार्वती विहार कॉलोनी में रह रहे थे। पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले हुए एक विवाद के दौरान शिल्पा ने अंकित की आंखों में मिर्ची डाल दी और घर से चली गई। इसके बाद अंकित ने उसे काफी तलाश किया और ससुराल पक्ष से भी संपर्क किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि एक मार्च को शिल्पा वापस घर लौटी। तीन मार्च को उसने अंकित को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि जब शिल्पा घर से गायब थी, तब उनके बेटे को पता चला कि वह हरिद्वार और दिल्ली में शोएब नाम के एक युवक के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iइस पूरे मामले में शिल्पा की बहन की भी भूमिका होने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें