इसके लिए उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी आवेदन करने का विकल्प है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च है। वहीं ऑफलाइन आवेदन पांच मई की शाम पांच बजे तक संबंधित पते पर पहुंच जाने चाहिए। इस वर्ष क्लैट ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जा रहा है।
लॉ प्रेप दून के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य, ओबीसी व दिव्यांग अभ्यर्थियों का 12वीं में 45 प्रतिशत अंक व एसटी-एससी के लिए 40 प्रतिशत अंक का होना आवश्यक है। वहीं एलएलएम में नामांकन के लिए एलएलबी की डिग्री होनी आवश्यक है। एलएलएम दाखिले के लिए सामान्य, ओबीसी व दिव्यांग अभ्यर्थियों का एलएलबी में 55 प्रतिशत और एसटी-एससी का 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
क्लैट की तिथि 12 मई से बदलकर 26 मई होने के बाद अब अभ्यर्थी लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एलसैट) को लेकर परेशान हो गए हैं। दरअसल, इस परीक्षा का आयोजन भी 26 मई को ही होना है। ऐसे में छात्र क्लैट और एलसैट में से कोई एक परीक्षा दे पाएंगे। अब वह मांग कर रहे हैं कि दोनों में से किसी एक की तिथि बदली जाए।