देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज के सोशल साइंसेस एंड ह्यूमैनिटीज रिसर्च सेल की ओर से सहकारी प्रबंध संस्थान में डाटा साइंसेज यूजिंग आर विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन सोमवार को हो गया। इसके पहले कार्यशाला में वक्ताओं ने डाटा विश्लेषण की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की।
यूकॉस्ट एवं टीएचडीसी-सेवा की ओर प्रायोजित कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. अजय चौहान ने टेक्ट माइनिंग पर व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में पाठ्य विश्लेषण आदि पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि एनएसएसओ के पूर्व महानिदेशक राजेश कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में सभी प्रकार के क्षेत्रों में समंक विश्लेषण की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सेवा आयोग के सचिव पंकज नैथानी ने कहा कि सांख्यिकी विश्लेषण ऐसा विषय है, जो भविष्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। विशिष्ट अतिथि टीएचडीसी-सेवा के विधि एवं न्यायाधिकरण के उप महाप्रबंधक किशोर एस. पुंडीर एवं टीएचडीसी-सेवा के ही सामाजिक विकास विभाग के उपमहाप्रबंधक सुनील शाह ने भी विचार रखे। कार्यशाला में संयोजिका डॉ. राजलक्ष्मी दत्ता, डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय, डॉ. चेतना बिष्ट, डॉ. परितोष सिंह, अनुपमा त्रिपाठी, डॉ. जयपाल, डॉ. निर्मला कोरंगा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. शैल कुलश्रेष्ठ, सृष्टि नेगी एवं श्वेता खंडूरी आदि मौजूद रहे।