फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अमर उजाला पड़ताल...आईएसबीटी में पसरा अंधेरा, दूर-दूर तक नहीं दिखा कोई सुरक्षाकर्मी

Sun, 24 Nov 2024 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आईएसबीटी के विश्राम ग्रह के सामने कतार में खड़ी बसों के आगे-पीछे अंधेरा पसरा हुआ था। यहां पर जगह-जगह शराब की बोतलें बिखरी पड़ी मिली।
विज्ञापन
आईएसबीटी पर पड़ी मिली बोतलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसबीटी शहर का मुख्य अंतरराज्यीय बस डिपो है। यहां से हर रोज हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। बावजूद इसके यहां पर अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। परिसर में सुरक्षा के भी खास इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में यह यात्रियों के लिए परेशानी बन सकता है। शुक्रवार देर रात 10.20 बजे अमर उजाला की ओर से आईएसबीटी परिसर की पड़ताल की गई तो कई तरह की अव्यवस्थाएं दिखाई दी।

विज्ञापन


शराब की खाली बोतलें मिली
आईएसबीटी के विश्राम ग्रह के सामने कतार में खड़ी बसों के आगे-पीछे अंधेरा पसरा हुआ था। यहां पर जगह-जगह शराब की बोतलें बिखरी पड़ी मिली।

परिसर में सुरक्षाकर्मियों की नहीं दिखी चहल कदमी
आईएसबीटी में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले आईएसबीटी परिसर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बावजूद भी सुरक्षा में कोताही बरती जा रही है। करीब डेढ़ घंटे तक परिसर में पड़ताल करते हुए परिसर में एक भी सुरक्षा नहीं दिखाई दिया। ऐसे में आईएसबीटी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना हुआ है।

Dehradun News: बीएलओ ने मतदाता सूची में नाम नही जोड़ने के आरोपों को बताया निराधार

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की पहल भी बेअसर
आईएसबीटी में जगह-जगह पसरा अंधेरा यात्रियों को चिंता में डाल रहा है। यहां पर सुरक्षा और रोशनी के पुख्ता इंतजाम को लेकर बीते दिनों विधायक विनोद चमोली ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। बावजूद इसके इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

आईएसबीटी परिसर की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं। उनकी ओर से बीते दिनों परिसर का निरीक्षण किया गया था। यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीण और देहरादून डिपो के केंद्र प्रभारियों को सुबह-शाम निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
-पवन मेहरा, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें