फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बीएचईएल के गेट पर पहुंचा खूनी हाथी, मचा हड़कंप

Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भेलकर्मियों के आतंक का पर्याय बना बिगड़ैल टस्कर हाथी भेल उपनगरी में घुस दोबारा आया है। हाथी को पकड़ने के लिए सोमवार को पूरे दिन हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी देर शाम तक उसे पकड़ा नहीं जा सका। इस कारण अंधेरा होने के चलते विभाग को अभियान बीच में ही रोकना पड़ा। अब हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को मंगलवार की सुबह का इंतजार है। वहीं हाथी के वापस आते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। भेल ने भी उपनगरी में अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


भेल उपनगरी में विरेंद्र सिंह सहित तीन अन्य लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बिगड़ैल टस्कर हाथी रविवार की देर रात भेल क्षेत्र में ट्रेस किया गया। सूचना मिलते ही हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी को आबादी से दूर खदेड़ने में लग गई। रात कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर तो भगा दिया गया, लेकिन टस्कर वापस जंगल में नहीं गया। सुबह होते ही हाथी को फिर से भेल क्षेत्र में ट्रेस किया गया।

इसके बाद भेल सेक्टर एक के सभी कोने में विभाग की टीम तैनात हो गई, लेकिन हाथी कहीं दिखाई नहीं दिया। दोपहर करीब दो बजे हाथी को भेल सेक्टर एक में देखा गया। इसके बाद रानीपुर पुलिस ने भेल मुख्य मार्ग से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया। भीड़ और शोर के कारण हाथी ने दिशा बदलकर मुख्य मार्ग पर जाने का प्रयास किया तो वहां विभाग ने पहले ही वनकर्मी तैनात कर हाथी को आबादी में आने से रोकने के लिए मिर्ची का धुंआ छोड़ दिया। इससे हाथी आबादी की तरफ नहीं जा पाया। इस दौरान हाथी को ट्रैंकुलाइज करने की विभाग ने पूरी तैयारी कर ली, लेकिन हाथी भेल स्थित घनी झाड़ियों में ही छिपा रहा।
विज्ञापन

 

गन्ने के लालच में नहीं फंसा टस्कर

हाथी दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक टीम से केवल सौ मीटर की दूरी पर ही खड़ा रहा। इस दौरान हाथी के बाहर आने के इंतजार में अंधेरा हो गया और रेस्क्यू अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा है।

सुबह होते ही रेस्क्यू अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में हरिद्वार वन प्रभाग की तीन और राजाजी की दो टीमें तैनात रहेंगी। लोगों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। रेस्क्यू अभियान में मनोद चंद्रन, डीएफओ आकाश वर्मा, भेल नगर प्रशासक संजय पंवार, वार्डन कोमल सिंह, वन दरोगा गजेंद्र सिंह, सहित सैंकड़ों वनकर्मी मौजूद रहे।

वन विभाग की ओर से टस्कर को गन्ने का लालच देकर पकड़ने का प्रयास किया गया। इसके लिए हाथी के पसंदीदा भोजन गन्ने को दो ट्रैक्टर में लाया गया। गन्नों से लदे ट्रैक्टर को झाड़ियों के पास खड़ा कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद हाथी उन्हें खाने नहीं आया। इसके बाद कुछ वनकर्मियों ने गन्ने को करीब 30 मीटर अंदर झाड़ियों में रख दिया।

राधा-रंगीली से ली जा रही मदद 
राजाजी टाइगर रिवर्ज के पास दो हथनियां हैं। ये दोनों हथनियां मोतीचूर रेंज में गश्त के कार्यों में उपयोग में लाई जा रही हैं, लेकिन हाथी को पकड़ने के लिए दोनों हथनियों राधा और रंगीली को मोतीचूर से भेल सेक्टर एक लाया गया। बता दें कि विगत जनवरी में भी टस्कर हाथी को राधा-रंगली की सहायता से ही वन विभाग ने पकड़ा था।
 
विज्ञापन

टस्कर को लोगों ने मोबाइल में किया कैद

टस्कर हाथी के भेल में घुसने का पता जैसे ही लोगों चला तो उसे देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए सभी प्रवेश मार्गों पर रस्सी लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया। इसके बाद भी हाथी को देखने के लिए लोगों का हुजूम बढ़ता गया। कई लोग हाथी को देखने के लिए इतने उत्सुक दिखें कि अपनी छातों पर चढ़ गए। पुलिस ने तैसे लोगों को नियंत्रित किया। लोगों ने जमकर हाथी और वन विभाग की गतिविधियों को अपने मोबाइल में कैद किया।

जब भाग खड़े हुए लोग
वन विभाग की ओर से लोगों को बार-बार दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के हिदायत दी जाती रही, लेकिन किसी ने भी विभाग की बात नहीं सुनी। भेलकर्मियों, स्थानीय निवासियों और राहगीर हाथी से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ही थे, कि हाथी लोगों की तरफ आने लगा। इसके बाद मौके पर हफरा-तफरी मच गई। हाथी को देखकर सभी भाग खड़े हुए और सुरक्षित स्थान पर चले गए। 

मौत के सामने सिर चढ़ा सेल्फी का क्रेज
एक तरफ जहां सभी लोग टस्कर हाथी के कारण खौफ के साये में थे, वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो मौत के सामने खड़े होकर भी सेल्फी लेने से नहीं चूक रहे थे। लोग वन विभाग के अधिकारयों के मना करने पर भी सुरक्षा घेरे से बाहर आए और सेल्फी लेने लगे। जिन्हें बाद में पुलिस ने खदेड़ दिया। 

भेल ने जारी किया अलर्ट 
हाथी के भेल में घुसते ही भेल प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया है। विभाग का वाहन अनावश्यक रूप से लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहा है। भेल के नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें