फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेजः खेत में काम कर रहे युवक को मगरमच्छ के मुंह से जिंदा निकाला

Thu, 20 Jul 2017 08:52 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत में काम कर र‌हे किसान के बेटे के पीछे चुपके से आए मगरमच्छ ने उसे जबड़े में दबाया और नाले में खींचकर ले गया।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता में खेत में काम कर रहे किसान के बेटे पर मगरमच्छ ने हमला किया और उसे जबड़े में दबाकर नाले में खींच ले गया।

लेकिन खेत में मौजूद परिवार वालों ने हार नहीं मानी और गुरचर को मगरमच्छ के मुंह से सकुशल निकाल लिया।

जबड़ों से पकड़कर नाले में खींच लिया

crocodile - फोटो : amarujala
गुरचन सिंह (14) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम बिडौरा खकरा नाले के समीप परिजनों के साथ खेत में गया था। 

इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ ने गुरचरन को जबड़ों से पकड़कर नाले में खींच लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसके पिता और आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने नाले में छलांग लगा दी। 

और जिसके हाथ जो लगा उससे मगरमच्छ पर वार करना शुरु कर दिया। 
 
विज्ञापन

पैर, गर्दन व पेट में गंभीर घाव

crocodile
वार से घायल मगरमच्छ ने गुरचरन को छोड़ दिया और भाग निकला। ग्राम प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि गुरचरन के पैर, गर्दन व पेट में गंभीर घाव हो गए हैं।

उसे स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद उसे सितारगंज सामुदायिक केंद्र रेफर कर दिया।

इस दिनों अकसर मगरमच्छ और सांपों के निकले की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें