फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा : भूस्खलन की जद में आकर खराब हुई सड़क, दुर्घटना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दारागाड़-कथियान मोटरमार्ग से खेड़ा नाली होते हुए ग्राम किस्तूड़ के लिए जाने वाली सड़क भूस्खलन की जद में आकर खराब हो गई है। एक साल से अधिक समय से सड़क के नीचे की मिट्टी लगातार धंस रही है। इससे क्षेत्र में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उधर, जिम्मेदार विभाग सड़क की स्थिति को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन




पिछले साल बरसात के मौसम में सड़क के किनारे की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। उसका निर्माण नहीं कराने से सड़क के नीचे की मिट्टी धंसने लगी। लगातार मिट्टी धंसने से सड़क के एक बड़े हिस्से की पेंटिंग हवा में लटक गई है। बता दें कि ग्राम किस्तूड़ से आठ से 10 यात्री वाहन प्रतिदिन त्यूणी व अन्य स्थानों के लिए संचालित होते हैं। इसके अलावा किसानों की उपज लेकर लोडर वाहन भी यहां से गुजरते हैं। हालांकि, स्थानीय वाहन चालक सड़क के दूसरे किनारे से सटाकर वाहनों को डेंजर जोन से बाहर निकाल लेते हैं। लेकिन, किसी अंजान व पहली बार क्षेत्र में आने वाले वाहन चालक के लिए खतरा बना रहता है।



ग्राम निवासी संतराम सिंह चौहान, फतेह सिंह, कीरत सिंह, दिनेश, यशपाल, धर्म सिंह, कलम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने 2023 में सड़क को दैवीय आपदा मद से ठीक कराने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने शीघ्र सड़क के सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि सड़क के संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। कार्रवाई गतिमान है। गंभीर स्थिति को देखते हुए दिवाली के तुरंत बाद सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें