फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पांच जिलों में भारी बारिश का खतरा

Fri, 24 Jul 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पांच जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने इन जिलों में अपेक्षाकृत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बाकी पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी में भी बादल छाये रहेंगे और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, नैनीताल व पिथौरागढ़ में अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े अन्य इलाकों में भी 27 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


लिहाजा, यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें