फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के आमजन के लिए टेंशन बनी ‘हाईटेंशन’

Thu, 24 Dec 2015 10:48 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में पौंधा रोड पर सोमवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से स्कूल बस में करंट दौड़ने से ऊर्जा निगम और पिटकुल (पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड) की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


हालांकि, ऊर्जा निगम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन उसकी लापरवाही भी जगजाहिर है। प्रदेश में कई जगहों पर हाईटेंशन विद्युत लाइनें आमजन के लिए टेंशन की वजह बनी हुई हैं।

तमाम जगहों पर यह भीड़भाड़ वाले स्थानों से होकर गुजर रही हैं। ऊर्जा सुरक्षा विभाग भी हादसों की आशंका जता चुका है। इसके बावजूद ऊर्जा निगम और पिटकुल हाईटेंशन लाइनों की गार्डिंग (विद्युत तारों का जाल) नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में ऐसे कई स्थान हैं जहां भीड़भाड़ वाली जगह और सड़क मार्ग के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइनों की गार्डिंग नहीं हुई है। जून 2015 में राजस्थान में बस के ऊपर हाईटेंशन लाइन गिरने से हुए हादसे के बाद उत्तराखंड में भी विद्युत सुरक्षा विभाग ने सर्वे किया।

सर्वे में उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत से लेकर चंबा, ऋषिकेश और देहरादून में भीड़भाड़ वाली ऐसी जगह मिली, जहां हाईटेंशन लाइनों की गार्डिंग नहीं हुई हैं। कुछ जगह रेलवे लाइनों के ऊपर से भी बिना गार्डिंग की हाइटेंशन लाइनें गुजर रही हैं।

विद्युत सुरक्षा विभाग के जोन अफसर आरपी कोटनाला ने बताया कि दोनों निगमों को कई रिमाइंडर भेजे गए हैं, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप गार्डिंग नहीं हो रही है। ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ईस्सर ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में विद्युत लाइनों की पूरी तरह गार्डिंग की जा रही है। जो जिन स्थानों पर गार्डिंग नहीं हुई है, वहां भी गार्डिंग की जाएगी।

गार्डिंग से टल सकती है दुर्घटना
भीड़भाड़ वाले स्थानों, नदी, सड़क आदि जगहों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइनों के नीचे गार्डिंग (विद्युत तारों का जाल) करने का प्रावधान है। यहां अगर हाईटेंशन लाइन टूटती है तो वह गार्डिंग के ऊपर गिरेगी। गार्डिंग में अर्थिंग होने की वजह से लाइन ट्रिप होते ही संबंधित बिजली घर से विद्युत आपूर्ति बंद हो जाएगी और दुर्घटना टल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें