उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है।
गंगा का स्तर 293.65 मी. रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार सुबह से दोपहर साढ़े 12 बजे जलस्तर में 01 मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। खतरे का निशान 294 मी. पर है।
इससे पहले बुधवार को देहरादून में हुई 126 एमएम बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। पिछले दो दिन से जलस्तर 292.60 के आसपास स्थिर था।