फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमयंती रावत को लेकर आमने-सामने आए भाजपा सरकार के दो मंत्री

Tue, 16 Jan 2018 07:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
damyanti rawat - फोटो : google
विज्ञापन

दमयंती रावत को लेकर शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडे व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आमने सामने आ गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बिना विभागीय अनुमति के दमयंती रावत को कर्मकार बोर्ड का अपर सीईओ बनाया गया है। उधर, अभी तक शिक्षा विभाग ने दमयंती को एनओसी नहीं दी है। अब शिक्षा मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि दमयंती के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ी तो बर्खास्त करने पर भी निर्णय होगा।

वहीं सचिव विद्यालयी शिक्षा भूपिंदर कौर औलख को कहा हैं कि मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट दें। बता दें कि पिछली सरकार में हरक सिंह रावत और तत्कालीन शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के बीच भी दमयंती रावत को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तब शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को बैकफुट पर आना पड़ा था और हरक सिंह रावत दमयंती रावत को मनचाही पोस्टिंग दिलाने में कामयाब रहे थे। दमयंती रावत कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की नजदीकी मानी जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें