पुलिस ने दामाद और साली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। पुलिस ने मौके पर मृतक की पांच साल की बच्ची के भी बयान दर्ज किए हैं। जिसने पुलिस को बताया कि उसकी मां के गले पर तकिया रखकर हत्या की है। जब उसने शोर मचाया तो उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे से बाहर फेंक दिया। हत्या में सचिन और नेहा शामिल हैं।
बताया गया कि संजो देवी का छह साल पहले राजेंद्र से दूसरा विवाह हुआ था। दोनों के पहले से दो-दो बच्चे हैं। संजो देवी के बच्चे काजल, लड्डू और राजेंद्र की बेटियां सिम्मी, नेहा हैं। सिम्मी का सचिन से विवाह हुआ है। वे भी संजो के घर में रहते हैं। दो साल पहले राजेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद से ही सचिन के दिमाग में संपत्ति हड़पने का प्लान चल रहा था।