फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेर मेहंदी विवाद: माफी मांगने के सवाल को टाल गए मंत्री उनियाल, बोले- तबीयत खराब थी तो बता देते

Sat, 24 Oct 2026 09:53 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मीडिया से बातचीत में मंत्री उनियाल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बड़े कलाकार न होते तो उनको बुलाया क्यों जाता। बड़े कलाकार न होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों देते।
विज्ञापन
दलेर मेहंदी और विधायक सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलेर मेहंदी-सुबोध उनियाल विवाद में मंत्री माफी मांगने के सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी तबीयत खराब थी तो वो बता देते। उन्होंने ये भी कहा कि बड़े कलाकार थे, इसलिए बुलाया था।

विज्ञापन


शनिवार को मीडिया से बातचीत में मंत्री उनियाल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बड़े कलाकार न होते तो उनको बुलाया क्यों जाता। बड़े कलाकार न होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों देते। अगर किसी का स्वास्थ्य खराब है तो मना भी किया जा सकता था या मंच पर मुझे, जनता को भी कहा जा सकता था कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चेहरे पर तो नहीं लिखा होता कि किसका स्वास्थ्य खराब है। बताया भी नहीं गया। जब उनसे मीका सिंह की ओर से सॉरी बोलने के बारे में सवाल पूछा गया तो वह हंसकर टाल गए। कहा कि मैं समझता हूं कि इस बारे में ज्यादा बात न की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें