मीका ने उठाए थे सवाल
मीका ने सवाल उठाया था कि क्या किसी ने कभी दलेर मेहंदी के हाथ में शराब का गिलास देखा है या उनकी जन्मदिन की पार्टियों में शराब परोसे जाते हुए देखा है? उन्होंने कहा कि वह अपने बड़े भाई की बात कर रहे हैं, अपनी नहीं। लोग उनके बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन दलेर मेहंदी को लेकर ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए। मीका के मुताबिक, अगर दलेर मेहंदी उस समय ठीक से नहीं गा पा रहे थे, तो संभव है कि उनकी तबीयत ठीक न रही हो।
मंच पर उनके लड़खड़ाने और लिप-सिंक के आरोपों के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से उन्हें डांटने पर भाई मीका सिंह, रैपर बादशाह और कॉमेडियन कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी समेत कई कलाकार उनके समर्थन में सामने आए हैं। सभी ने सार्वजनिक रूप से एक वरिष्ठ कलाकार को अपमानित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।