फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डाकपत्थर एवेंजर्स ने ब्रदर्स लीजेंड को हराया

Thu, 12 Jun 2025 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्स्ट विकासनगर ऑल-स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ब्रदर्स लीजेंड्स और डाकपत्थर एवेंजर्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में आयोजित रोमांचक मुकाबले में डाकपत्थर एवेंजर्स ने ब्रदर्स लीजेंड को छह विकेट से हरा दिया।

बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रदर्स लीजेंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। केशव नेगी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 व सुमित नेगी ने 38 रन बनाए। डाकपत्थर एवेंजर्स की ओर से आशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और ब्रदर्स लीजेंड्स की गति पर अंकुश लगाया।
विज्ञापन




उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी डाकपत्थर एवेंजर्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी रोहित चौहान ने 38 रन, महेंद्र नेगी ने 28 रन और प्रियांशु ने 26 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बनाया। टीम ने लक्ष्य को 16वें ओवर में छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन


ब्रदर्स लीजेंड्स की ओर से सुमित नेगी ने दो विकेट हासिल किए। इसके पहले मुख्य अतिथि व केसरबाग के सभासद अंकित जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह तोमर, आदित्य तोमर, विपिन, आफताब, गौरव, अभिजीत और अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें