यातायात योजना को बेहतर करने की रूपरेखा तय
पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि मार्ग परिवर्तन के साथ यातायात योजना को बेहतर करने की रूपरेखा तय है। वहीं, 100 से अधिक घाटों पर भी विशेष योजना बनाई गई है। श्रद्धालु मां मनसा देवी, मां चंडी देवी और दक्ष मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जाते हैं, वहां भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार, शादी को हुए थे महज आठ महीने
सीसीटीवी के साथ ड्रोन कैमरे भी निगरानी में मदद कर रहे हैं। पुलिस टीमों के साथ पीएसी और सीआरपीएफ की 13 कंपनी, डॉग स्क्वाड, बीडीएस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। साइबर टीम, सोशल मीडिया निगरानी टीम और साइबर कमांडो की टीमें भी सक्रिय हैं। इन सभी का मुख्य उद्देश्य कावड़ यात्रियों को सुगम यातायात, सुरक्षित यात्रा और सुखद अनुभूति देना है।