तुला :- ग्रह स्थिति भाग्योदय बनी हुई है। सिर्फ अवसरों का उचित लाभ उठाने की जरूरत है। अपने कार्यों के प्रति जी जान से जुट जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। इस समय आर्थिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए अपनी क्षमता से अधिक खर्च अथवा निवेश ना करें। अगर कर्ज व लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार करने की भी जरूरत है। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर रखें।
वृश्चिक :- आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। काफी समय से चल रही कोई दुविधा भी दूर होने से सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका और जान रहेगा और मान-सम्मान भी बना रहेगा। अगर लोन के लिए प्रयासरत है, तो आज यह समस्या हल हो जाएगी। किसी भी परिस्थिति में अपने स्वभाव में स्वच्छता और सौम्यता रखें। अत्यधिक इगो रखने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। संबंधियों से संपर्क में रहे।
धनु :- भाग्य और कर्म दोनों का सहयोग मिलेगा। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजना चल रही है, तो आज उस पर अमल करना लाभदायक रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी का रुका हुआ कार्य आपके प्रयासों से हल हो सकता है। परंतु खुद के मामले में दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में पेपर वगैरा अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले। इस समय अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। रुपये-पैसे के मामले में सभी निर्णय स्वयं ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है।
मकर :- आज कोई नई गतिविधि शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रहे। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा और आपका आत्म सम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। युवाओं को किसी कॉम्पिटिशन में सफलता मिलने से नौकरी की प्राप्ति संभव है। परिवार संबंधी किसी भी मुद्दे को धैर्य और शांति से सुलझाएं। व्यक्तिगत दिनचर्या के साथ-साथ सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति दें। भूमि अथवा वाहन संबंधी ऋण लेने का प्लान भी बन सकता है। लेकिन अपने सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें।
कुंभ :- घर के वरिष्ठ लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन से कोई खास कार्य संपन्न होगा और फाइनेंस से संबंधित समस्याओं का भी हल मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मतभेद दूर होने से संबंधों में सुधार आएगा, तथा सुकून और राहत भरा माहौल रहेगा। किसी भी परिस्थिति में अपने ऊपर तनाव ना हावी होने दें तथा अपना मनोबल बनाए रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका गुस्सा या कटु वाणी दूसरों को चोट पहुंचा सकते है। बच्चों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुने और सुलझाने का भी प्रयास करें।
मीन :- सौम्य और मधुर व्यवहार रखने से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे और आपकी बातों को भी महत्व देंगे। दिन का अधिकतर समय फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में भी व्यतीत होगा और आपको मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। घर में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मकता आएगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। क्योंकि कोई समस्या आपको मानसिक तौर पर तनाव दे सकती है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की कागजी कार्यवाही में कुछ व्यवधान आने की आशंका है।