फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडा जलालपुर बवाल: दो और आरोपी गिरफ्तार, अफवाहें फैलाने और भड़काऊ पोस्ट करने वाले पुलिस की रडार पर

Tue, 19 Apr 2022 10:34 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर।

सार

मंगलवार को गांव में दहशत के चलते सन्नाटा पसरा रहा और कई घरों पर ताले लगे रहे। साथ ही गांव में मेन सड़क से लेकर गलियों तक में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाडा जलालपुर गांव में पुलिस ने बवाल में नामजद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, अब तक पुलिस 13 लोगों को जेल भेज चुकी है जबकि फरार चल रहे अन्य की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर, गांव में बवाल के चौथे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में शनिवार रात हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा पर पथराव के बाद बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर बाइकें और कार फूंक डाली थी। बवाल में एक दरोगा समेत कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया था। पुलिस ने मामले में 12 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अगले दिन रविवार को पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि सोमवार को दो आरोपी गिरफ्तार किए थे। 

एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंगलवार को दो और आरोपी तनवीर व निवाजिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर, मंगलवार को भी गांव में दहशत के चलते सन्नाटा पसरा रहा और कई घरों पर ताले लगे रहे। साथ ही गांव में मेन सड़क से लेकर गलियों तक में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।

विज्ञापन

अफवाहें और भड़काऊ पोस्ट करने वाले हो रहे चिह्नित
डाडा जलालपुर में बवाल के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस और खुफिया विभाग को शिकायत मिली है कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में अफवाहें व भड़काऊ पोस्ट की जा रही है। इससे माहौल खराब होने की आशंका बनी है। एसपी देहात ने बताया कि इन लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन

अधिकारी रखे हैं माहौल पर नजर
डाडा जलालपुर में बवाल के बाद माहौल पर पुलिस अधिकारी खुद नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधिकारी गांव और आसपास के जिम्मेदार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं, मंगलवार को सीओ पंकज गैरोला ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें