फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: विष्णु घाट चौराहे पर दुकानों में लगी आग, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 24 Feb 2026 08:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

विष्णु घाट चौराहे पर तीन दुकानों में आग लग गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। होटल के प्रथम तल तक आग की लपटें पहुंची। 

विज्ञापन
आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम विष्णु घाट चौराहे पर बनी पकौड़े-चाट की तीन दुकानों में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की चपेट में आकर एक गैस सिलिंडर फट गया, जिससे धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के होटल व दुकानों में दहशत फैल गई। आग की लपटें होटल के प्रथम तल तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने यात्रियों से होटल को खाली कराया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, विष्णु घाट चौराहे पर लकड़ी-टीनशेड वाली कई पकौड़े-चाट की दुकानें बनी हैं। सोमवार रात करीब 1:15 बजे अचानक पहले एक दुकान में आग लगी और फिर इसके पास बनी दो और दुकानें भी चपेट में आ गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं। इसी दौरान एक गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग और भड़क उठी।

विज्ञापन


चार गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला गया
आग की लपटें सामने स्थित होटल हरि निवास और राज होटल तक पहुंच गईं। दोनों होटलों के दूसरे तल पर आग फैलने से वहां ठहरे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन वंश बहादुर यादव, अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दो फायर यूनिट की मदद से आग को बुझाना शुरू किया गया। दुकानों में रखे चार गैस सिलिंडरों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और उसे आसपास की अन्य दुकानों व होटलों में फैलने से रोक दिया गया।

ये भी पढे़ं...Rishikesh: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर, चालक को आई थी नींद की झपकी

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव का लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें