फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से घर जलकर राख, 25 लाख का नुकसान

Thu, 01 Jun 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट 
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के मल्लाढेक गांव में दुमंजिले मकान में एक-एक कर तीन गैस सिलेंडर फटने से मकान का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। इस मकान में तीन परिवार रहते थे। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अलबत्ता कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू तो पाया, पर तब तक मकान बुरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 6 बजे यहां से करीब 6 किलोमीटर दूर मल्लाढेक गांव के केदार सिंह की रसोई में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने से कमरे में एकाएक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने बाहर भाग जान बचाई। आग की चपेट में आकर रसोई में रखे तीन सिलेंडर फट गए।

आग और धमकों से गांव में अफरा-तफरी मच गई। केदार सिंह के अलावा इस मकान में भागीरथी देवी पत्नी दीवान सिंह और केसरी देवी पत्नी हुकुम सिंह का परिवार भी रहता था। मकान पुरानी इमारती लकड़ी का होने के कारण कुछ ही देर में आग दूसरे हिस्सों में भी पहुंच गई।
विज्ञापन


इन मकानों में रह रहे लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि तीनों परिवारों के घर में गहने, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने गांव के दूसरे लोगों के घरों में शरण ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें