फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए साइकिलंग बेहतर : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेहरादून से मसूरी तक निकाली गई जनजागरुकता साईकिल रैली
विज्ञापन

I

Iपर्यटन विभाग की ओर से पहाड़ी पैडलर्स के माध्यम से जन जागरूकता के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने किया। पैडलर्स संस्था के संस्थापक गजेंद्र रमोला के नेतृत्व में जनपद के 60 प्रतिभागियों ने शिरकत की।I
Iसाइकिल रैली मसूरी डायवर्जन से ओल्ड मसूरी रोड होते हुए मसूरी मालरोड गढ़वाल टैरेस तक पहुंची। साइकिल रैली के शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने साइकिलिंग को पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर यातायात का साधन बताया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य के लिए सभी को साइकिलिंग का सुझाव दिया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल ने कहा कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के साथ जनता को यातायात नियमों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

I
Iवहीं रैली के साथ जिलाधिकारी ने राही नेत्रधाम देहरादून की पहली मोबाइल आई क्लिनिक सेवा का शुभारंभ भी किया गया। इस मौके पर राही नेत्रधाम के डायरेक्टर डॉ. चिंतन देसाई, डॉ. मोहित गर्ग ने बताया कि ओम फाउंडेशन और राही नेत्रधाम ने उत्तराखंड में एआई सक्षम मोबाइल आई क्लिनिक की शुरुआत की है। इसमें 54 लोगों ने अपनी आंखों का परीक्षण करवाया।I
विज्ञापन

Iसाइकिल रैली को लेकर उत्तराखंड होटल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि पर्यटन विभाग एवं पहाडी पैडलर्स के माध्यम से जन जागरूकता अभियान के तहत देहरादून से मसूरी तक आयोजित करवाए गए साइकिल रैली का पर्यटन एवं पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है। कहा इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें