मामला 1-
नगर निवासी व्यापारी के मोबाइल फोन पर आए शादी के निमंत्रणपत्र के रूप में आई एपीके फाइल को खोलते ही उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके यूपीआई अकाउंट से 6500 रुपये निकाल लिए।
मामला 2 -
स्थानीय युवक को मोबाइल फोन एपीके फाइल से हैक कर साइबर अपराधियों ने उसके नंबर से आपत्तिजनक फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट की। मामले में शिकायत होने पर युवक को पुलिस के समक्ष शिकायकर्ताओं से माफी मांगनी पड़ी।
ये बरतें सावधानी
-शादी के निमंत्रण की फाइल पीडीएफ होने पर ही ओपन करें।
-एपीके फाइल ओपन न करें
-एपीके फाइल तत्काल डिलीट कर दें।
-अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
-एपीके फाइल डाउनलोड होने पर अकाउंट के पासवर्ड बदल लें।
-फोन या अकाउंट हैक होने पर साइबर पुलिस की मदद लें।
ये भी पढ़ें...Delhi Blast: आतंकियों के कदमों के निशां का पीछा कर उत्तराखंड भी पहुंचती रहीं एजेंसियां, पकड़े गए संदिग्ध आतंकी
पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एपीके फाइल और अनजान नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक करने से बचें। -राजीव रौथाण, प्रभारी निरीक्षक, लक्सर कोतवाली