फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 16 Dec 2023 01:06 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

साइबर अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। कुछ समय पहले ही उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक होते ही महकमे में हड़कंप मच गया था और अब साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस को साइबर आईडी हैक कर दी।
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन

 

साइबर अपराधियों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी।

लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया। कुछ लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की साइबर सुरक्षा किस तरह की जा सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: लोकसभा की पांचों सीटों पर बड़े नेताओं को मिलेगी प्रभारी की जिम्मेदारी, मंथन शुरू
विज्ञापन


अपराधियों ने पहले डीजीपी की भी बनाई थी फेक आईडी 
पिछले साल साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा इलाके में रेड मारी थी। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी कई अन्य अधिकारियों की आईडी के साथ अपराधियों ने इस तरह की छेड़छाड़ की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें