आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते और सिम का दुरुपयोग करते हुए करीब दो करोड़ नाै लाख 29 हजार रुपये की संदिग्ध ट्रांजेक्शन कर दीं। ट्रांजेक्शन के बाद डेबिट कार्ड और चेकबुक को अस्थायी रूप से ब्लॉक भी करवा दिया गया, जिससे उसे गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल सकी। उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर साइबर सेल से समन जारी हुआ।
जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में वह आरोपी के हल्द्वानी स्थित घर भी पहुंचा, जहां ताला लगा मिला। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।